फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर पर टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत

नहर पर टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत

Sun, 18 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहर पर टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत
सगड़ी )। सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ से लाटघाट जाने वाले मार्ग पर लुचुईखाड़ गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर पर बने पुल की रेलिंग कई वर्ष से टूटी है। शिकायत के बाद भी विभाग के लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है यदि पुल पर रेलिंग नहीं बनाई गई तो बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ से लाटघाट जाने वाले मार्ग पर लुचुईखाड़ गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर पर बने पुल की रेलिंग कई वर्षों से टूटी हुई है। वर्तमान समय में नहर भी पूरी पानी से भरी हुई है। अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि इस पुल से मधनापार,पड़री, ताड़ी, दान शनिचरा, रामगढ़, इसरापार, मालटारी, भदावं, कुदारन तिवारी, बछऊर, बासगांव, बाईपार, मनिकाडीह, गडेरुआ, अखईपुर, हासपुर, बरहपुर, लुचुई सहित दर्जनों गांव के लोग यात्रा करते हैं। क्षेत्र के हरिनाथ मास्टर, मुकेश राय, कैलाश, हरिकेश विश्वकर्मा, सुनील ने बताया कि इस मार्ग से लाटघाट, कांखभार, महुला, दोहरीघाट, बड़हलगंज आदि जगहों पर जाने के लिए दूरी कम तय करनी पड़ती है। पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण लोग दूसरे मार्ग से होकर जाते हैं। लोगों ने कहा कि इसके लिए शिकायत कई बार की लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर टूटी रेलिंग को ठीक नहीं किया गया तो हम लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्रवासियों ने विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए रेलिंग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed