{"_id":"5fe629e48ebc3e3b623ad852","slug":"17-applied-for-cm-panchayat-incentive-award-azamgarh-news-vns5655080179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 17 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 17 ने किया आवेदन
विज्ञापन
आजमगढ़। ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना‘ के तहत जनपद से 17 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। योजना के तहत सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। आनलाइन पोर्टल पर 12 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। अब इन ग्राम पंचायत के स्थलीय सत्यापन के बाद इनके नामों को फाइनल कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को दिए जाने वाले दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की भांति उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन करते हुए प्रत्येक वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इस योजना को राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018-19 में ‘‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना‘‘ के नाम से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित करने को प्रोत्साहित किया जाना। योजना के तहत कुल 17 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। पोर्टल पर आए आवेदनों की जांच में जिन 12 ग्राम पंचायतों ने सर्वाधिक अंक हासिल किए थे उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। अब इन ग्राम पंचायत का स्थलीय सत्यापन किया जाना है। इसके लिए जिले स्तर पर अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों की इस टीम को एक सप्ताह में जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश डीएम की ओर से दिया गया है।
हर टीम करेगी चार गांवों की जांच
डीएम की ओर से जांच के लिए गठित पहली टीम में भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी है। यह टीम मुहम्मदपुर विकास खंड के गौरी व क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां और अहरौला विकास खंड के बनकट व गोपालीपट्टी गांव का निरीक्षण करेगी। दूसरी टीम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम लालगंज विकास खंउ के दौना व रामपुर कथर्वा और महराजगंज विकास खंड के प्रतापपुर गांव के साथ अतरौलिया विकास खंड के जमीन दसांव गांव का निरीक्षण करेगी। जबकि तीसरी टीम में एआर कोआपरेटिव और सहायक सांख्यिकी अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम जहानागंज विकास खंड के अनेई, महाराजगंज के जूड़ारामपुर, अजमतगढ़ के अमुआरी नरायनपुर और रानी की सराय विकास खंड के सेठवल गांव का स्थलीय सत्यापन कर रिपार्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
योजना के तहत सफल होने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के साथ ही गांव के विकास के लिए अलग से बजट जारी होगा। जिससे ग्राम पंचायत का विकास हो सकेगा। जिन 12 गांवों का चयन किया गया है उनकी स्थलीय सत्यापन के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। सभी से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है ताकि इसे शासन केे भेजा जा सके।
राजेश कुमार, डीएम।