फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   52 एकड़ जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा

52 एकड़ जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा

Thu, 29 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
52 एकड़ जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा
आजमगढ़। मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना की समीक्षा करेंगे। हालांकि ये अभी तय नहीं है कि समीक्षा लखनऊ में होगी या जनपद में लेकिन समीक्षा को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक किसानों से 93.87 फीसदी जमीन ली जा चुकी है। लगभग 52 हेक्टेयर जमीन लेनी बाकी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस जमीन को लेने की कोशिशें तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परियोजना के रास्ते में आ रहे रुकावटों को दूर करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के चांदसराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले वाले 340.82 किमी लंबे छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजरने वाला है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कुल आठ पैकेज घोषित किए गए हैं। इसमें तीन पैकेज जनपद से होकर गुजर रहे हैं। पैकेज पांच के निर्माण का जिम्मा पीएनजी और छह-सात के निर्माण का जिम्मा जीआर इंफ्रास्टक्चर को मिला है। फिलहाल मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को परियोजना की समीक्षा करेंगे, लेकिन लखनऊ में करेंगे या कहीं और इसकी जानकारी नहीं है। जिले में मुख्यमंत्री के निरीक्षण करने की भी संभावना है। हालांकि जिला प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो आठों कंपनियां अपने बेस कैंप के पास हेलीपैड का निर्माण करा रही है। जनपद में एक कंपनी की ओर से किशुनदासपुर में बेस कैंप के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी भी किसानों से लेनी 52 हेक्टेयर जमीन
आजमगढ़। सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से कुल 888 हेक्टेयर जमीन लेनी थी। इसमें अभी तक 828 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। ये लगभग 93.87 फीसदी है। इसके साथ ही 104 हेक्टेयर जमीन सरकारी आ रही थी, जिसका पुनर्ग्रहण हो चुका है। अभी भी किसानों से लगभग 52 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसमें 26 हेक्टेयर जमीन सदर तहसील की है। यूपीडा के सीईओ अवनीश चंद्र अवस्थी ने किसानों से जल्द से जल्द जमीन लेने निर्देश दिए हैं। इसमें जिला प्रशासन को जमीन के बदले भुगतान के साथ जमीन के बदले जमीन का प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं। आदेश से स्पष्ट है कि सरकारी अधिग्रहण से बचना चाहती है। हालांकि जनपद में बची जमीन के अधिग्रहण के लिए सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सभी एसडीएम को तीन दिन के भीतर जमीन खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसक लिए सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटेंगे 1626 पेड़, मंदिर का भी पेच
आजमगढ़। जनपद की चार तहसीलों से गुजर रही सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते में 1626 पेड़ आ रहे हैं। इसमें निजामाबाद में सभी पेड़ काटे जा चुके हैं। अन्य तहसीलों में पेड़ों की कटाई नहीं हुई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सभी एसडीएम को दो दिन के भीतर पेड़ कटवाने और स्ट्रक्चर हटवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रास्ते में कई मंदिर और तीन विद्यालय भी आ रहे हैं। इसके लिए दूसरे स्थान पर ग्राम समाज की जमीन देकर मामला हल कराने को कहा गया है। नहीं मानने वाले किसानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बचे किसानों की जमीन लेने और रास्ते से अवरोध हटाने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। समीक्षा कहां होगी अभी इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। - शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed