फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्थि कलशयात्रा के लिए बनाए हगए पदाधिकारी

अस्थि कलशयात्रा के लिए बनाए हगए पदाधिकारी

Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अस्थि कलशयात्रा के लिए बनाए हगए पदाधिकारी
आजमगढ़। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पवित्र तमसा में विसर्जन के लिए 25 अगस्त को आजमगढ़ आएंगी। कई स्थानों पर लोग श्रद्धांजलि देंगे। आजमगढ़ में अस्थि विसर्जन यात्रा की व्यवस्था के लिए जिला महामंत्री ऋषिकांत राय को संयोजक और जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक को सहसंयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक स्थानों के लिए संयोजक और सह संयोजक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्व.अटलजी की अस्थियों यात्रा गोरखपुर से मऊ होते हुए आजमगढ़ में केरमा भुजही से दोपहर 12 बजे प्रवेश करेगी। सठियांव, शाहगढ़, सिधारी, शंकरजी तिराहा, हाइडिल चौराहा, शारदा चौराहा, रैदोपुर तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, बवाली मोड, लाइफ लाइन चौराहा होते हुए विसर्जन स्थल राजघाट पहुंचेगी। श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थियां पवित्र तमसा में विसर्जित की जाएंगी। आजमगढ़ में व्यवस्था के लिए जिला महामंत्री ऋषिकांत राय को संयोजक और जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक को सहसंयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

केरमा भुजही में व्यवस्था के संयोजक एवं सह संयोजक हरवंश मिश्रा और मोनू मिश्रा, सठियांव चौराहे पर दुर्गेश सिंह, अखिलेश राजभर, विभा बर्नवाल और संजीव सिंह, शाहगढ़ में लक्ष्मण मौर्या, दिवाकर सिंह, शंकरजी तिराहे पर अनुभव सिंह और चन्द्रशेखर सिंह, हाइडिल चौराहे पर रविन्द्र नाथ तिवारी, शारदा चौराहे पर पवन सिंह मुन्ना, हरवंश सिंह और ब्रजेश यादव, त्रिमूर्ति तिराहे पर सुक्खू राम भारती और चंडिका नन्दन सिंह, कलेक्ट्रेट चौराहे पर विनय प्रकाश गुप्त व नगर टीम, अग्रसेन चौराहे पर अनुराग सिंह सन्नी और अमित सिंह, पं.दीनदयाल चौक पर संचिता बैनर्जी और राकेश सिंह ,बवाली मोड़ पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और श्रद्धांजलि सभा पर संयोजक अखिलेश मिश्रा गुड्डू रहेंगे। विसर्जन यात्रा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और वन मन्त्री दारा सिंह चौहान सम्मिलित रहेंगे। बैठक में घनश्याम पटेल, दुर्गविजय यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संचिता बैनर्जी, ठाकुर प्रसाद सिंह, सुक्खू राम भारती, आनंद गुप्ता, रामपाल सिंह, हनुमन्त सिंह, पंकज सिंह कौशिक, मूलचंद भारती ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, जगत नरायन गोड़, हरीश तिवारी, हरवंश मिश्र, विवेक सिंह सोनू, संजय यादव, हरि प्रकाश राय, नागेंद्र पटेल और महेंद्र मौर्य, अभिषेक जायसवाल दीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोक में स्थगित हुई बैठक
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक मंगलवार 21अगस्त को होने वाली थी, जो पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के कारण स्थगित कर दी गई है। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्त की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, समस्त सभासदगण सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


समस्याओं से घबराते नहीं थे अटल जी
पल्हना। ग्राम सभा भरथीपुर में मंगलवार को लाल बहादुर सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष तरवां के जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। भाजपा के जिला महामंत्री धु्रव सिंह ने कहा कि अटल जी जितने विद्वान थे उतने ही धैर्यवान थे। वे कभी भी समस्याओं से घबराए नहीं बल्कि उनका डटकर मुकाबला किया। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया था। वह इतने ख्याति प्राप्त थे कि निधन के बाद देश-विदेश में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अब भी जारी है। श्रद्धांजलि सभा में राजपति सिंह, कैलाश सिंह, सत्यम, शिवम, बरकत अली, सरोज, रामा साव, दिनेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन सुदर्शन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed