{"_id":"5b352b1a4f1c1b614d8b8b5f","slug":"161530211098-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को बांटना चाहते हैं नरेंद्र मोदी : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को बांटना चाहते हैं नरेंद्र मोदी : संजय सिंह
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (आजमगढ़)। आप द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जन अधिकार पदयात्रा खुज्झी जौनपुर से गुरुवार को लालगंज पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत किसानों को सभी फसलों का डेढ़ गुना मूल्य मिले। किसानों की जमीन का 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा मिले। सभी कर्ज माफ हो। अपने संबोधन के दौरान संजय सिंह भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि पटरी दुकानदारों को राष्ट्रीय फेरी अधिनियम 2013 के तहत संरक्षण दिया जाए। शिक्षक, पुलिस भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी को नियमित किया जाए। बुनकर एवं शिल्पकारों की बदहाली को रोका जाए। युवाओं को नौकरी और बेटियों को सुरक्षा मिले। गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के अस्तित्व का संरक्षण किया जाए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है। इमरजेंसी लगी तो जयप्रकाश नारायण निकले और कांग्रेस को नेस्तनाबूद कर दिया था। प्रधानमंत्री अहंकार न करें, हमारे देश में कई संस्कृति और सभ्यता है। आप हमें बांटना चाहते हैं। कहा कि दलित, पिछड़े 2019 के चुनाव में उन्हें को सबक सिखा देंगे। कहा कि अफजल गुरु की जयकार करने वाली पीडीपी से साढ़े तीन साल हाथ मिलाकर अपने को देशभक्त बताते हैं। इस अवसर पर पूर्वांचल के अध्यक्ष संजीव सिंह, राजेश यादव, अनुराग मिश्रा, सूर्यनारायण सिंह मुन्ना, सभाजीत सिंह, इमरान ,आलोक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन