{"_id":"5aad583e4f1c1bb1758b5f60","slug":"161521309758-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग से खुद को जोड़ते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुंकार भरी और हस्ताक्षर अभियान चलाया।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुध्न सिंह ने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बाद भी आजमगढ़ को एक विश्वविद्यालय न मिलना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता संघ मिलकर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के लिए तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती।अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह और मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अभियान को तीन वर्ष हो गए किंतु अभी तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर डा. सुजीत भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिदिन तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसको लेकर हर आमजन में जोश व्याप्त है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डा.सुजीत भूषण श्रीवास्तव, राकेश गांधी, डा.प्रवेश सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।