{"_id":"5aa96c174f1c1b92778b57c3","slug":"161521052695-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत से आह्लादित सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत से आह्लादित सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत से खुश सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद में जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। सपा नेताओं ने कहा कि जनता ने मोदी और योगी के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश उपचुनाव में सपा को जीत दिलाकर किया।
कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। कंधरापुर बाजार में भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके खुशी जाहिर कर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दिया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जनता को भी बधाई देना चाहूंगा, क्योंकि वहां के महान मतदाताओं ने योगी और मोदी के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश कर दिया है। बसपा नेताओं ने भी सपा कार्यालय पर पहुंचकर बधाई दी। इस मौके पर डा. हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, राजेश यादव, बलवंत यादव, एसके सत्येन, शिशुपाल सिंह, आशीर्वाद यादव, राजेश गिरी आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार उपचुनाव की भारी जीत से गदगद सपाइयों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर जमकर आतिशबाजी की। विधानसभा अतरौलिया महासचिव जयप्रकाश यादव और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, वीरेंद्र पांडेय, चंद्रजीत यादव, जगदीश पांडेय, सचिन जायसवाल, संजय मिश्रा, राधेश्याम लीडर, राजीव रंजन पांडेय, कन्हैया गौड़, घनानंद गिरी आदि उपस्थित थे। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी विधान सभा के जीयनपुर कार्यालय पर ढोल ताशा, बाजा के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। साथ ही जमकर पटाखे फोड़े और अबीर, गुलाल उड़ाकर सभी को सराबोर कर दिया। जीत पर जीयनपुर, सगड़ी, पकवाइनार, रौनापार, लाटघाट, अंजानशहीद, अजमतगढ़, मालटारी आदि जगहों पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर डा. अशद इद्रीस, जयराम सिंह पटेल, राजेश यादव, बसपा अध्यक्ष रामवृक्ष गौतम, रमेश कुमार, रामबृक्ष गौतम, खुरमुल्ली गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सठियांव संवाददाता के अनुसार लोक सभा उपचुनाव में पार्टी की जीत से गदगद सपाईयों ने विधान सभा मुबारकपुर के सठियांव कार्यालय पर जश्न मनाया। सपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों की जीत बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों की आलोचना करने वालों और लाल टोपी को खत्म करने का मंसूबा रखने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। यह जीत मोदी और योगी के अहंकार को जनता का जवाब है। इस मौके पर ज्याउल्लाह महाप्रधान, ग्राम प्रधान सना परवीन, रामअवध यादव, प्रदीप यादव, गुल्लू यादव, सोनू, फूलबदन चौहान, मोर्करम मलिक, सुनील, हरिनाथ आदि उपस्थित थे। फूलपुर प्रतिनधि के अनुुसार विधान सभा फूलपुर पवई के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में फूलपुर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जमकर पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ढोल ताशे पर जमकर थिरके, एक दूसरे को मिठाईया खिला कर बधाई दी।
भाजपा को लोगों ने नकारा
आजमगढ़। असंख्य समाज पार्टी की बैठक बुधवार को अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल यादव ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया। इस चुनाव ने साबित कर दिया कि वह झूठा वायदा करने वालों का साथ नहीं देगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जिलेदार यादव, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राय, लालजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दलितों पिछड़ों की उपेक्षा से उपचुनाव में मिली हार- रमाकांत
आजमगढ़। दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार का ठीकरा पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा के कारण पार्टी को उपचुनाव में हार मिली। इस हार के बाद भी अगर पार्टी नहीं चेती तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उसे करारी हार मिलेगी। बोले मेरा पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं पार्टी में रहकर ही पार्टी को आगाह करता रहूंगा। मेरे लिए दलितों और पिछड़ों का सम्मान जरूरी है।