फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लक्ष्य पूरा न करने वाले मंडी सचिवों पर गिरेगी गाज

लक्ष्य पूरा न करने वाले मंडी सचिवों पर गिरेगी गाज

Fri, 02 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा न करने वाले मंडी सचिवों पर गिरेगी गाज
आजमगढ़। मंडी परिषद आजमगढ़ परिक्षेत्र के शमन शुल्क वसूली में वृद्धि का क्रम जारी है, फिर भी निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने पर उप निदेशक मंडी परिषद प्रशासन ने सचिवों की क्लास ली है। निर्धारित लक्ष्य 10 लाख के सापेक्ष जनवरी 2017 में 7.15 लाख की वसूली शमन शुल्क के रूप में की गई है। जिसमें आजमगढ़ व कोपागंज मंडी ही लक्ष्य को पूरा कर सकी है।
विज्ञापन

उप निदेशक प्रशासन मंडी परिषद आजमगढ़ डॉ. हिमांशू शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी माह में परिक्षेत्र के सातों मंडियों के लिए शमन शुल्क वसूली का लक्ष्य दस लाख था, जिसमें 7.15 लाख की वसूली हुई है। आजमगढ़ और कोपागंज मंडी निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सफल रही, वहीं अन्य पांच मंडियां जिसमें दोहरीघाट लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 42 हजार, बलिया 1.31 लाख, बेल्थरारोड 35 हजार, चितबड़ागांव 51 हजार व रसड़ा मंडी ने 56 हजार रुपये की वसूली की है। इन मंडियों में बलिया का लक्ष्य दो लाख और अन्य का एक-एक लाख निर्धारित था। उन्होंने कहा कि शमन शुल्क वसूली में मंडी सचिवों की लापरवाही उजागर हुई है। मंडियों के सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन वृद्धि रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2017 की शमन शुल्क वसूली 2.06 लाख थी जो 2018 में 7.15 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed