फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शहर की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

शहर की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार
आजमगढ़। शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार की कवायद में बिजली विभाग जुट गया है। इसके तहत पुराने जेल के सामने स्थित जेलर आवास के एक हिस्से में सब स्टेशन बनेगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने जमीन पर स्थित जर्जर जेलर भवन को गिरवाने की का काम शुक्रवार को शुरू करा दिया।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती का प्रमुख कारण पहले से शहर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई कर रहे सब स्टेशनों पर लोड ज्यादा होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने शहर क्षेत्र में नये सब स्टेशन के स्थापना की योजना बनाई है। जिसके तहत पुरानी जेल के सामने स्थित जर्जर जेलर आवास के एक हिस्से पर सब स्टेशन के निर्माण का निर्णय लिया गया। शासन की अनुमति के बाद जिला प्रशासन ने भी जेल की उक्त भूमि बिजली विभाग को सौंप दी थी। मुख्य अभियंता वितरण चंद्रेश कुमार ने बताया कि लगभग 18 सौ वर्ग मीटर भूमि पर सब स्टेशन का निर्माण होगा। निर्माण में आठ से 10 करोड़ की लागत आएगी। इस सब स्टेशन के बन जाने पर शहर के उन हिस्सों को इसी सब स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा जो अभी मातनपुर व सिधारी सब स्टेशनों से जुड़े हुए हैं। सब स्टेशन के बन जाने से लोकल फॉल्ट आदि की समस्या से शहर को मुक्ति मिल जाएगी। शहर के चौक, कोलघाट, कटरा, पुरानी सब्जीमंडी, मातबरगंज आदि क्षेत्रों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed