{"_id":"5a09da164f1c1ba7678bb338","slug":"161510595094-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो डायबिटीज का संदेश लेकर आज दौड़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो डायबिटीज का संदेश लेकर आज दौड़ेंगे युवा
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विश्व मधुमेह दिवस पर आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमर उजाला फाउंडेशन और महावीर शिक्षण संस्थान की ओर से ग्लोबल डायबिटीज वाक का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है। इस दौरान लोगों मधुमेह के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। नो डायबिटीज का संदेश दिया जाएगा।
जिले में लगभग 2.50 लाख लोग मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं। देश में इनकी संख्या 6.91 करोड़ के आसपास है। वर्ष 2040 तक इनकी संख्या दोगुनी पहुंचने के आसार हैं। पहले अमीरों की बीमारी माना जाना वाला मधुमेह अब ऐसे लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है, जो अपना इलाज कराने के बार में समक्ष नहीं हैं। समस्या की ओर लोगों को जागरूक करने और बचाव आदि के बारे में जागरूक करने के लिए विश्व मधुमेह दिवस पर ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला अस्पताल से सुबह 10.30 बजे वॉक का शुभारंभ किया जाएगा, जो आईटीआई पर पहुंचकर समाप्त होगी। रैली में शिब्ली, वेस्ली और आईटीआई कालेज के बच्चों के अलावा एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवक भाग लेंगे। वॉक के माध्यम नो डाईबिटीज का संदेश दिया जाएगा। साथ ही रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ पीजी कालेज नीबी, राहुल संकृत्यायन इंटर कालेज हीरा पट्टी, जेएस शुक्ला इंटर कालेज रानी की सराय आदि में भी वॉक का आयोजन किया जाएगा।