{"_id":"59e0f8cf4f1c1bcc538b73ea","slug":"161507915983-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ से होगा लोकसभा चुनाव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ से होगा लोकसभा चुनाव का आगाज
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। बसपा सुप्रीमो मायावती के 24 अक्टूबर के आगमन को लेकर बहुजन समाज पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में सिसवारा बाजार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में चारो तरफ हर वर्ग परेशान है। लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। चट्टी चौराहों पर सभी लोग बहुजन समाज पार्टी के शासन की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि आने वाला समय इसी पार्टी का है। पूर्व सांसद डा. बलिराम ने कहा कि 24 अक्टूबर की रैली ऐतिहासिक होगी और यहीं से लोक सभा 2019 के चुनाव का आगाज होगा इसलिए 24 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी लोग अभी से लग जाएं।
जोनल कोऑर्डिनेटर डा. मदन राम और रामचंद्र राम ने 24 अक्टूबर के तैयारी की समीक्षा की। अध्यक्षता कर रहे विधायक सुखदेव राजभर ने 24 अक्टूबर की तैयारी के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। जोन कोऑर्डिनेटर हरिचंद गौतम ने कहा कि यदि देश को तरक्की के रास्ते पर लाना है गरीबों मजदूरों दलितों को हक दिलाना है तो बहुजन समाज पार्टी की मुखिया के सपनों को साकार करने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए हम सभी लोगों को 24 अक्टूबर को रानी की सराय चेक पोस्ट पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद चौहान, दिनेश जायसवाल, कमलाकांत मौर्य, सत्य प्रकाश चौहान, जावेद फराही आदि उपस्थित थे।