फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना जानकारी दिए गायब मिले दो चिकित्सक, कई फार्मास्सिट भी अनुपस्थित

बिना जानकारी दिए गायब मिले दो चिकित्सक, कई फार्मास्सिट भी अनुपस्थित

Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिना जानकारी दिए गायब मिले दो चिकित्सक, कई फार्मास्सिट भी अनुपस्थित
आजमगढ़। नवागत जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में मीटिंग से लौटने के दौरान रास्ते में अतरौलिया स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. आशीष और डॉ. जितेंद्र अनुपस्थित मिले। दोनों डॉक्टरों के बारे में बताया गया कि वे पीजी करने गए हैं, लेकिन इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं था। डीएम ने इन दोनों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट विनय प्रकाश, धर्मेंद्र चौधरी, विवेकानंद त्रिपाठी भी अनुपस्थित मिले। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिया। फार्मासिस्ट धर्मेंद्र चौधरी और विवेकानंद का सीएल चढ़ा हुआ था लेकिन एप्लीकेशन नहीं था। इस पर रजिस्टर के कस्टोडियन सुभाष चंद्र पांडेय का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिया। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी डॉक्टर अपने संबंधित चिकित्सालयों में समय पर बैठें। मरीजों का उपचार करें और शालीनता से पेश आएं।
विज्ञापन

इसी दौरान शशि भूषण पांडेय ने डीएम को फोन किया और बताया कि हेल्थ सेंटर फरेंदा बंद है। मैं यहां इलाज कराने आया हूं। इस पर डीएम ने उन्हें बंद हेल्थ सेंटर का फोटो व्हाट्सएप करने को कहा। बंद हेल्थ सेंटर की फोटो मिलने के बाद डीएम ने हेल्थ सेंटर के डॉ. जमील अख्तर और फार्मासिस्ट शिव कुमार मौर्य का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। इनके अलावा विरेंद्रमणि त्रिपाठी प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य), आनंद कुमार राय एनएमए, जयंत कुमार एनएमएस और रमेश चंद्र चौकीदार से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed