फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीसीटीवी और वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना

सीसीटीवी और वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना

Mon, 20 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी और वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाए जाएंगेे। मतगणना पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे तो लगाए ही जाएंगे साथ ही वीडियो कैमरे की निगाह भी मतगणना स्थल पर रहेगी। इसके साथ ही बाहर की स्थिति पर नजर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियों पर नजर रखने के लिए सोमवार को प्रेक्षक के साथ जिला प्रशासन ने दोनों मतगणना स्थलों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ ही कंप्यूटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। सुविधा एप पर परिणाम को लोड करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन आदि की व्यवस्था की जा रही है। एआरओ चुनाव परिणामों केे चक्रवार सुविधा एप पर लोड करेंगे इसके बाद ही मीडिया को इसे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके अलावा वीडियो ग्राफी टीम भी इस पर नजर रखेगी। हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। हर विधानसभा के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके अलावा एक कैमरा आरओ टेबल पर भी लगाया जाएगा। मतगणना के लिए दोनों स्थानों पर तीन-तीन हाल का अधिग्रहण किया गया है। मतगणना का पूरा कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर इसकी जांच की जा सके। साथ ही मतगणना केंद्र के बाहर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed