फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

Tue, 12 Feb 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ता रहे हड़ताल पर
आजमगढ़। बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य नहीं किया। दस सूत्रीय मांगों के संबंध में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ रवाना हुए। प्रतिनिधि मंडल बार कौंसिल इलाहाबाद के समर्थन में हिस्सा लेंगे और राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता बैठने के लिए चेंबर या समुचित बैठने की व्यवस्था, ई लाइब्रेरी, शौचालय, इंटरनेट की मुफ्त सुविधा, अधिवक्ता हित में वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ की व्यवस्था किए जाने, नए अधिवक्ताओं को दस हजार रुपया प्रत्येक माह दिए जाने, बीमा, अधिवक्ता की मृत्युपरांत या अपंगता की स्थिति में पचास लाख रुपया अधिवक्ता के आश्रित परिवार को दिए जाने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सस्ते दर की कैंटीन की व्यवस्था किए जाने, ट्रिब्यूनल कमीशन में वकीलों की बहाली किए जाने, विधिक सेवा प्राधिकरण, उपभोक्ता फोरम जैसी अन्य संस्थाओं में आवश्यक बदलाव कर न्यायिक अधिकारी की जगह वकीलों को जगह दिए जाने जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसी मांगों के संदर्भ में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अध्यक्ष बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश मांगों का पत्र प्रेषित किया। लखनऊ रवाना होने वाले प्रतिनिधि मंडल में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर इकबाल, मंत्री जय प्रकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष देवकरन सिंह, बृजेश यादव, रामनगीना उपाध्याय, सेंट्रल बार एसोसिएशन से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, दीवानी अभिभाषक संघ से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र राय, सह मंत्री संतोष दुबे समेत अनेक अधिवक्ता रवाना हुए है।
विज्ञापन

तहसीलों में भी हुआ विरोध
लालगंज/मार्टीनगंज। बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत चल रहे लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंचम चौहान, दी वार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, लालजी सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय चतुर्वेदी, शिव प्रकाश यादव, अनुज तिवारी आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुुसार मार्टीनगंज अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष पारसनाथ सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में हुई। जिसमें आल इंडिया बार कौंसिल के अधिवक्ताओं के हित में चौदह सूत्रीय मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और मांगों को पूरा करने को कहा। उन्होंने मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर राशिद शेख, अरविंद मिश्रा, रामनाथ निराला, विजय तिवारी, अशोक कुमार यादव, राजेश सिंह, मंत्री प्रेम चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed