{"_id":"5c630688bdec224b57505284","slug":"151549993608-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लेखपाल पर लगाया अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लेखपाल पर लगाया अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रिकार्ड रूम में मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एक लेखपाल पर रिकार्ड रूम के अभिलेख में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मामला सीआरओ के सामने पेश हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के एक्सपर्ट को बुलाकर रिकार्ड रूम में लगे कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया। कुछ स्पष्ट न होने पर उन्होंने मामले को डीएम के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। डीएम शिवाकात द्विवेदी ने सीआरओ को लेखपाल पर कारवाई का निर्देश दिया है। सदर तहसील के धरवारा गांव निवासिनी सुनीता सिंह पुत्री स्व. कल्पनाथ सिंह मंगलवार को अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर रिकार्ड रूम में गई हुई थी। वह रिकार्ड रूम के बगल में ही बैठी थी उनके बगल में जहानागंज के चकबंदी लेखपाल अनुपम कुमार बैठकर रिकार्डरूम के अभिलेखों को लेकर अपनी फाइलों से मिलान कर रहे थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे महिला ने अचानक लेखपाल पर रिकार्ड रूम में अभिलेखों में लाल पेन से कुछ लिखने का आरोप लगाना शुुरू कर दिया। फिर क्या था वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। वहीं लेखपाल रिकार्ड में कुछ भी लिखने की बात से इंकार करता रहा। सूचना मिलने पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी को अपने कार्यालय में बुलाया। दोनों की बातों को सुनने के बाद उन्होंने सीसीटीवी के एक्सपर्ट को बुलाया और रिकार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने लगे। फुटेज में यह तो स्पष्ट हो रहा है कि लेखपाल ने रिकार्ड रूम की फाइल को पलटा है लेकिन उसने उसमें कुछ लिखा है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। इस पर सीआरओ आलोक वर्मा और एसओसी ने मामले को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। समाचार लिखे जाने तक डीएम के वीसी में होने के कारण अभी तक मामले पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। जबकि सीआरओ का कहना था कि दोषी तो दोनों हैं क्योंकि दोनों ही बिना इजाजत के रिकार्ड रूम तक गए थे। फिलहाल डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घूस लेते मोहर्रिर की वीीडियो रिकार्ड
महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए सीआरओ और एसओसी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में मशगूल थे। फुटेज को देखने के बाद बहस चल ही रही थी। तभी एक मोहर्रिर को दो सौ रुपये की घूस लेते वीडियो दिखा। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने उक्त मोहर्रिर की शिनाख्त रामजीत के रूप में की।
विज्ञापन
घूस लेते मोहर्रिर की वीीडियो रिकार्ड
महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए सीआरओ और एसओसी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में मशगूल थे। फुटेज को देखने के बाद बहस चल ही रही थी। तभी एक मोहर्रिर को दो सौ रुपये की घूस लेते वीडियो दिखा। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने उक्त मोहर्रिर की शिनाख्त रामजीत के रूप में की।
विज्ञापन