फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुकदमा वापस नहीं होने पर आप कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

मुकदमा वापस नहीं होने पर आप कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं होने पर आप कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी की बैठक सिधारी स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को जिला सचिव राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ यात्रा के बीच राजनैतिक द्वेष से दर्ज हुए मुकदमे को सप्ताहभर के भीतर वापस नहीं लिया गया तो 23 जनवरी को अयोध्या में कार्यकर्ताओं के साथ आप सांसद संजय सिंह गांधी पार्क में गिरफ्तारी देंगे। जिला सचिव राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से यात्रा निकालने के बाद जिला प्रशासन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित पार्टी के नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसे एक सप्ताह में अगर वापस नहीं लिया तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अयोध्या के सिविल लाइंस स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, साथियों सहित 11 बजे से धरना और गिरफ्तारी देंगे। राघवेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर काशी की धार्मिक नगरी वाली पहचान को विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मिटाने का आरोप लगाया। कहा कि कॉरिडोर के नाम पर कई प्राचीन मंदिर तोड़े जा रहे हैं। सांसद संजय सिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंदिरों को तोड़ने पर रोक लगाने तथा टूटे मंदिरों की फिर से बनवाने की मांग की है। आगे उन्होंने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर सांसद व 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्वांचल अध्यक्ष संजीव सिंह को प्रशासन ने रासुका लगाने की धमकी दी है। रामरूप यादव, प्रशांत राय, दलसिंगार यादव, सफुद्दीन, नुरूलजमा, उमेश सिंह, रविन्द्र यादव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed