{"_id":"5c4219f2bdec2273467dc51e","slug":"151547835890-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची सामाजिक न्याय यात्रा, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची सामाजिक न्याय यात्रा, हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गाजीपुर जिले से शुरू हुई समाजवादी सामाजिक न्याय वीपी मंडल पदयात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। यात्रा का पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। 24 जनवरी को बलिया पहुंच कर यात्रा का समापन होगा। शहर के नरौली क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर के आवास पर आयोजित समारोह में पदयात्रा संयोजक अजीत यादव उर्फ विधायक समेत टीम में शामिल अन्य सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई है। इसके माध्यम से जनता को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। यात्रा में समाजवादी पार्टी के युवा सिपाही शामिल है जो भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनता को एकजुट करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन पूरी तरह से सफल होगा। यह आम जनता की मांग थी और जनता गठबंधन के बाद स्वयं हमारा नेतृत्व कर रही है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव रतन सोनकर ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार की योजनों को लटका कर अथवा बंद कर वर्तमान सरकार ने सिर्फ जनता को परेशान करने का काम किया है। युवा साथी अजीत यादव के नेतृत्व में अविनाश, संदीप, अरविंद व राजेश शर्मा की टीम ने अपने इस पदयात्रा के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। जिले में आयोजित स्वागत समारोह के बाद पदयात्रा मऊ के लिए प्रस्थान कर गई। 24 को पदयात्रा बलिया पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा। जिसमें सांसद धर्मेद्र यादव भी शामिल होंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रमुख विजय यादव, हकीम बेग, राजाराम सोनकर, अशीर्वाद यादव, हरश्चिंद्र यादव, शंभू चौहान, केदार यादव, आमिर गुड्डू, लालजीत यादव, केदार यादव समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ सामाजिक न्याय यात्रा का स्वागत
आजमगढ़। समाजवादी सामाजिक न्याय पदयात्रा का जिले में पहुंचने के पूर्व विभिन्न बाजारों में भी जोरदार स्वागत किया गया। रानी की सराय बाजार में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत हुआ। इसके पश्चात पदयात्रा शहीदवारा, धर्मकांटा, बेलइसा मंडी, सर्फुद्दीनपुर, पहलवान मूर्ति होते हुए नरौली पहुंची। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। गौ तस्करी के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। भाजपा की सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, बेरोजगार सभी परेशान है। इस अवसर पर मूलचंद यादव, ज्ञानप्रकाश, नंदलाल, वेद प्रकाश, मनोज यादव, राजेश यादव, शंभू चौहान, मोईन अहमद आदि मौजूद रहे।