{"_id":"5b7c54ce42c7924639036cd1","slug":"151534874830-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए लालगंज में चंदा मांगते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से उनके एक दिन के वेतन की धनराशि इकट्ठा कर देने का निर्देश दिया है। इसके लिए उनकी ओर से समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।
वहीं मंगलवार को एडीएम प्रशासन कार्यालय में स्वयं सेवी संगठनों की बैठक हुई जिसमें उनसे मदद करने की अपील की गई। केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के कारण लाखों की संख्या में व्यक्ति घर से बेघर हुए हैं और राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इन लोगों के लिए सूखा भोजन, पीने के पानी की बोतल, पहनने के लिए कपड़े और अन्य जनोपयोगी सामग्रियों केे भेजने का निर्णय लिया गया है।
बुधवार को लखनऊ से एअरक्राफ्ट के जरिए यह सामग्री केरल भेजी जाएगी। इस संबंध में प्रदेश शासन के सचिव एंव राहत आयुक्त संजय कुमार ने समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है कि वह अपने-अपने स्तर से इसकी व्यवस्था करेंगे। उनके इस पत्र पर जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों केे पत्र जारी कर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के एक दिन का वेतन इकट्ठा कर जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में मंगलवार को एडीएम प्रशासन ने अपने कार्यालय में स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक की। जिसमें उनसे आपदा की इस घड़ी मदद करने की अपील की। स्वयंसेवी संगठनों ने भी उनके इस नेक कार्य में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। एडीएम प्रशासन ने जनपद के लोगों से आपदा की इस घड़ी में मदद करने की अपील की है।
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन
लालगंज। कस्बे में चेयरमैन विजय सोनकर के नेतृत्व में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मंगलवार को भिक्षाटन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से होते हुए सिनेमाहाल तिराहे, कस्बे के दुकानदार, आम नागरिक, रेहड़े वालों से भिक्षाटन कर कुल 51500 रुपए इकट्ठा किए गए। इसे केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा गया। संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, अनिल राज, धर्मेंद्र सोनकर, यशवंत साहू, मिन्ता सोनकर, सुनील सोनकर, मुन्ना बरनवाल, शिव शंकर मिश्रा, अजय दुबे उपस्थित रहे।