फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पौधरोपण के नाम पर लगा दिया बरगद का डंठल

पौधरोपण के नाम पर लगा दिया बरगद का डंठल

Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण के नाम पर लगा दिया बरगद का डंठल
आजमगढ़। 15 अगस्त पर बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को 10 छायादार व फलदार पौधो के रोपण का निर्देश था। अतरौलिया क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने परिसर में स्थित बरगद की डाल तोड़कर उसे ही रोपवा दिया । ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापक साथियों को बुलाकर मारपीट पर आमादा हो गया। ये कारनामा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भरसानी का है। विभागीय निर्देश के तहत 15 अगस्त से परिसर में 10 पौधे लगाने थे। प्रा. विद्यालय भरसानी के प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र पांडेय ने परिसर में पहले से लगे बरगद के डाल को कटवाया और उसे परिसर में ही गड़वा दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण हंगामा करने लगे तो प्रधानाध्यापक ने अपने साथियों को बुला लिया और ग्रामीणों के साथ दबंगई पर उतर आए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि झंडारोहण के दौरान विद्यालय पर छह में मात्र दो शिक्षक ही मौजूद भी रहे। प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पौधरोपण के लिए उन्हें न तो पौधे मिले, न ही कोई बजट आवंटित हुआ था। ऐसे में हम और क्या कर सकते थे। बरगद के डंठल जड़ पकड़ लेगी तो कहीं भी इसे लगा दिया जायेगा। वहीं खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मैने विद्यालय में पहुंच कर गुरुवार को जांच किया तो बरगद की डाल ही लगी मिली। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन


पौधरोपण के नाम पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जो कुछ भी किया है वह गलत है। पौधे के लिए बजट किसी को भी नहीं दिया था। इसकी जांच करा कर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

इंद्रभान तिवारी, एसडीएम, बूढनपुर।

मेरे संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है। यदि वास्तव में ऐसा है तो खंड शिक्षाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जायेगी। जहां तक बजट की बात है कि तो किसी भी प्रधानाध्यापक को कोई बजट आवंटित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।

चंद्रमा ऋषि आश्रम में हुआ पौधरोपण
आजमगढ़। महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम में 72वें स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ की ओर से किया ग या। दीवानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, युधिष्ठिर दुबे, गोविन्द दुबे, अखिलेश सिंह, अजय राय, चंद्रधर द्विवेदी, मनीष तिवारी, मनोज यादव थे। स्वतंत्रता दिवस पर होटल ग्रैंड यसआर में ध्वजारोहण पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र राय ने किया। भदुली ग्राम सभा में तमसा नदी घाट, मुक्तिधाम घाट और प्राइमरी पाठशाला पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed