{"_id":"5ae8af5a4f1c1b340a8b772a","slug":"151525198682-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस प्रकरण में डीएम को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस प्रकरण में डीएम को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Updated Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान पर नाम चढ़ाने की एवज में पालिका अधिकारी के 1.60 लाख रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल होने के प्रकरण में जांच अधिकारी प्रभारी ईओ एवं एसडीएम मार्टीनगंज ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। बुधवार को मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। मामले में निर्णय जिलाधिकारी की ओर से लिया जाएगा।
शहर के चौक निवासी मो. अली के पुत्र अरमान ने पिछले दिनों एक वीडियो वायरल की थी। बताया गया था कि शहर स्थित एक मकान पर नाम चढ़ाने के एवज में उन्होंने पालिका के एक अधिकारी को तीन किस्तों में 1.60 लाख की घूस दी थी। घूस लेने के बाद भी पालिका अधिकारी की ओर से नाम नहीं चढ़ाया गया और न ही उसका धन ही वापस किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नगर पालिका के प्रभारी ईओ एवं एसडीएम मार्टीनगंज प्रशांत कुमार को सौंपी थी। जांच मिलने के बाद पीड़ित मो. अली और आरोपी पालिका अधिकारी के बयान जांच अधिकारी की ओर से दर्ज किए जा चुके हैं। एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बुधवार को इसे जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद मामले में कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी।