{"_id":"5a9d8daa4f1c1b0a7b8ba886","slug":"151520274858-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे 34 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे 34 अभ्यर्थी
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सोमवार को जिले में बनाये गए सात परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन इंटरमीडिएट के अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई। शासन की मंशा के अनुरूप सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी नकल पर सख्ती देखने को मिली। सभी परीक्षा केंद्र जहां सीसी टीवी से लैस थे तो वहीं उड़न दस्ते ने भी केंद्रों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी कोर विषय के 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें सर्वाधिक सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर केंद्र पर रहे। यहां पर 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अन्य केंद्रों में शामिल चिल्ड्रेन स्कूल हरवंशपुर पर 4, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर, केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी, नवोदय विद्यालय जीयनपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल पर 2-2 और ईशान पब्लिक स्कूल पर 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई बोर्ड के जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में बने सचल दल ने भी लगभग सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस बार नये बने तीन परीक्षा केंद्रों ई-शान, सर्वोदय और नवोदय पर बोर्ड से आये व्यवस्थापकों की देखरेख में परीक्षा चल रही है।