{"_id":"5a8dbe924f1c1b28428b698f","slug":"151519238802-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहु सम्मेलन में हुई परिवार नियोजन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहु सम्मेलन में हुई परिवार नियोजन पर चर्चा
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विकास खंड पल्हनी के उकरौड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन के उपायो की जानकारी दी गई। इस दौरान तीन महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
सम्मेलन के दौरान एएनएम मंजू सिंह ने मौजूद महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क परिवार नियोजन की सुविधा उपलब्ध है। अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान बृजेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में छोटा परिवार ही सुखी परिवार की श्रेणी में आता है। ऐसे में हम सभी को परिवार नियोजन अपनाना चाहिए। सम्मेलन के दौरान दो बच्चो ंके बीच अंतर, पोषण, टीकाकरण आदि की भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान ने गांव की तीन महिलाओं गीता, उर्मिला और सविता का सम्मान भी किया। इस अवसर पर बंटी उपाध्याय, अंजू देवी, कुसुम, संतोष कुमार, संदीप, रामजी, ममता, चंदन आदि मौजूद रहे।