फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ...तो अब प्रमुख सचिव को भेजनी होगी रिपोर्ट

...तो अब प्रमुख सचिव को भेजनी होगी रिपोर्ट

Sat, 17 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
...तो अब प्रमुख सचिव को भेजनी होगी रिपोर्ट
आजमगढ़। बार-बार कहने के बावजूद एसडीएम लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे और जमीन से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार कानूनगो, लेखपाल को नहीं, बल्कि थानाध्यक्षों को विवाद के निस्तारण के लिए लिखित आदेश दे रहे हैं। जबकि पुलिस के हस्तक्षेप करने पर संबंधित लोग पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा रहे। शनिवार को इस प्रकार का बूढनपुर तहसील से जुड़ा मामला पुन: सामने आने पर एसपी ने एसडीएम को आदत में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रमुख सचिव तक से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से जमीन से जुड़े मामलों का इतना फ्राड किया गया है कि एक को निपटाया जा रहा तो दूसरा विवाद खड़ा हो जा रहा। संबंधित तहसील के एसडीएम अपने अधिनस्थ राजस्वकर्मियों को विवाद न सुलझाने का निर्देश न देकर थानाध्यक्ष को लिखित आदेश दे रहे हैं। जमीन विवाद सुलझाने में यदि पुुलिस हस्तक्षेप करती है तो संबंधित पक्ष अधिकारियों के यहां रिश्वत लेने का आरोप लगाता है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी अजय कुमार साहनी ने पूर्व में सभी थानाध्यक्षों को जमीन से जुड़े विवादों पर बगैर राजस्वकर्मी को साथ लिए मौके पर नहीं जाएंगे। साथ ही सभी एसडीएम को बताया गया था कि वे सीधे पुलिस को जमीन से जुड़े मुद्दे के निस्तारण के लिए न भेंजे। बावजूद इसके एसडीएम अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे। शनिवार को ऐसा ही एक मामला एसपी के समक्ष बूढनपुर तहसील का आने से वे नाराज हो गए और एसडीएम को अपनी आदतों में सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही सभी तहसील के एसडीएम को चेतावनी दी है कि यदि इसी प्रकार से लोग लिखित आदेश थानाध्यक्षों को देते रहे तो संबंधित लोगों के विरुद्ध पत्र भेजकर प्रमुख सचिव से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन



अवैध कब्जे से परेशान लगाई एसपी से गुहार
आजमगढ़। सिधारी मुहल्ला निवासी बृजभूषण तिवारी शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि स्वयं को एक उच्चाधिकारी रिश्तेदार बताने वाले की सह पर मनबढ़ किस्म के लोग उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिवार के विरुद्ध थाने में झूठी रिपोर्ट तक दर्ज करा दी। एसपी ने एसओ सिधारी को घटना के सच का पता लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सिधारी मुहल्ले का निवासी है। उसने बताया कि वह अपने घर के पास एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा लिया है। उसी जमीन में दुकान खोलने के लिए निर्माण करवा रहा है। उसकी जमीन के बगल में एक दूसरे व्यक्ति की जमीन है। जो जिले के उच्चाधिकारी का रिश्तेदार बताने वाले का करीबी है। तथाकथित रिश्तेदार गत दिनों मौके पर पहुंचा और सिधारी थाने की पुलिस के जरिए निर्माण रुकवा दिया। साथ ही नायब तहसील सदर से आदेश करवाकर उसके विरुद्ध सिधारी थाने में फर्जी केस दर्ज करा दिया गया। एसपी अजय कुमार साहनी ने एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed