फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धान क्रय केंद्रों की समस्याओं का करें शिकायत

धान क्रय केंद्रों की समस्याओं का करें शिकायत

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों की समस्याओं का करें शिकायत
तहबरपुर। विपणन केंद्र महुवार तहबरपुर में बुधवार को धान खरीद विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद-फरोख्त की जानकारी दी। साथ ही क्रय केंद्र पर होने वाली समस्याओं की शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

संभागीय लेखाधिकारी राधेश्याम गुप्त ने कहा कि किसान अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेंचे। बिचौलिए को कदापि न दें ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप उपज का उचित मूल्य मिल सके। आडीटर लेखा रमेश गौतम ने सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य की जानकारी दी। विपणन अधिकारी निजामाबाद गायत्री सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान क्रय केंद्रो पर उनकी कोई समस्या है तो शिकायत करें।समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। किसान गोष्ठी में तहबरपुर के आलावा धान क्रय केंद्र रैसिनपुर और भड़सरा खालसा के प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इनके अभिलेखों का निरीक्षण किया। रैसिनपुर और भड़सरा खालसा में कम धान खरीद पर नाराजगी जताई। प्रभारी द्वय ने जगह न होने का रोना रोया। विपणन निरीक्षक तहबरपुर संदीप यादव ने बताया कि अब .तक 73 किसानों से 2533 कुंतल धान की खरीद की गई है। गोष्ठी में महगू राम यादव, गंगा राम, अरविंद राय, श्रीराम, राममिलन, चंद्रभान, रामलखन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed