{"_id":"595936f34f1c1b7e678b48ae","slug":"151499018995-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री ने कैफियात को लेकर कराया आश्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री ने कैफियात को लेकर कराया आश्वस्त
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री एवं गोरखपुर प्रभारी सहजानंद राय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन को जनपद मऊ से नहीं चलाए जाने को लेकर आश्वस्त किया है।
उन्होंने बताया कि मैं स्वयं रेल राज्यमंत्री से मुलाकात कर कैफियात के संदर्भ में वार्ता की थी। मंत्री ने कहा कि कैफियात को मऊ से चलाए जाने की कोई बात ही नहीं है। पूर्व में यूपीए की सरकार में एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसमें सपा भी सहयोगी पार्टी थी। उस समय कैफियात एक्सप्रेस का संचालन आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए आजमगढ़ की जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सपा और विपक्षी दलों को जनता को बरगलाने की राजनीति छोड़कर सही दिशा में राजनीति करने की सलाह दी।