फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 couples tied in marriage with seven rounds of fire

अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़े

Tue, 19 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
15 couples tied in marriage with seven rounds of fire
आजमगढ़। विकास खंड फूलपुर परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 15 जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। इस दौरान दुल्हनों की विदाई में उन्हें गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और अभिभावकों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष एवं सुलह समझौता अधिकारी फूलपुर हनुमंत प्रसाद सिंह रहे। ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना सराहनीय है। इससे गरीब परिवार के लोगों को काफी मदद मिल रही है। इस योजना का सभी लोगों को लाभ लेना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक परिसर में शादियां कराई जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि पवई के पांच व फूलपुर के 10 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम विलास, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव, नागेंद्र यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत विनोद कुमार, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव, प्रधान अमर सिंह चौहान, मो. मोअज्जम, ज्ञान सिंह, शैलेंद्र यादव, दिनेश यादव, अभिमन्यु, चंद्रशेखर, अनूप मौर्य व संदेश राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed