फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 cases have been registered in the district against Kuntu's shooter Girdhari

कुंटू के शूटर रहे गिरधारी पर जिले में दर्ज है 15 मुकदमें

Tue, 16 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
15 cases have been registered in the district against Kuntu's shooter Girdhari
आजमगढ़। कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू का दाहिना हाथ कहे जाने वाले गिरधारी उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया विश्वकर्मा को पुलिस ने लखनऊ में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जिले में भी उसके खिलाफ 15 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।ं सर्वाधिक छह मुकदमे जीयनपुर कोतवाली में है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में भी वह आरोपी था।
विज्ञापन

गिरधारी का नाम भी उस समय चर्चा में आया जब पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई थी। ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के साथ ही पूर्व विधायक की हत्या में गिरधारी भी नामजद किया गया था। लेकिन गिरधारी आज तक पुलिस पुलिस के हत्थे वह नहीं चढ़ सका था। कुंटू सिंह की गिरफ्तारी के बाद से उसके आपराधिक नेटवर्क का संचालन वही करने लगा था। कुंटू गिरोह के लिए पैसों की वसूली से लेकर हत्या, लूट, छिनैती सभी काम गिरोह के लोग गिरधारी की देखरेख में ही करने लगे थे। एक तरह से कुंटू के जेल में जाने के बाद से गिरधारी ही कुंटू गिरोह का सर्वेसर्वा हो चुका था। सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हत्या की योजना आजमगढ़ जिला कारागार में बनी जरूर लेकिन उसे अंजाम गिरधारी ने ही दिया। गिरधारी की देखरेख में ही अजीत सिंह की हत्या हुई, जिसका खुलास लखनऊ पुलिस कर चुकी है। मूल रूप से वाराणसी का रहने वाले गिराधारी की आपराधिक गतिविधियों का केंद्र आजमगढ़ ही था। वह कुंटू के डी-11 गैंग का तो सदस्य था ही लेकिन दूसरे अपराधियों के लिए भी काम करता था। जिले के विभिन्न थानों में उस पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आधा दर्जन मुकदमे सिर्फ जीयनपुर कोतवाली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed