फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 bigha paddy of Kuntu cut down

कुंटू की 15 बीघा धान की फसल को प्रशासन ने कटवाया

Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
15 bigha paddy of Kuntu cut down
सगड़ी। प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 15 बीघा जमीन पर बोई गई धान की फसल शुक्रवार को प्रशासन ने कटवा लिया। तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम फसल कटवा कर उठा ले गई। इसे क्रय केंद्र पर बेचा जाएगा और उससे होने वाली आय सरकारी खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डी-11 गैंग के लीडर व कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 21 बीघा जमीन जिला प्रशासन ने कुछ दिनों पूर्व ही जब्त किया था। यह जमीन कुंटू सिंह के साथ ही पत्नी वंदना सिंह, भाभी किरन सिंह व भतीजे अभिषेक सिंह व विपुल सिंह के नाम थी। इस जमीन में 15 बीघा जमीन पर धान की फसल बोई हुई थी। फसल पूरी तरह से तैयार थी। जिसे काटने के लिए तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी कंबाइन मशीन लेकर पहुंचे और पूरी फसल को कटवा कर तहसील लेकर चले गए। तहसीलदार ने बताया कि धान को क्रय केंद्र पर बेचा जाएगा, इससे जो धनराशि प्राप्त होगी उसे सरकारी खाते में जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed