{"_id":"6564ed1b7d53e272dc083338","slug":"142-objections-raised-regarding-up-board-examination-centers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-7926-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 142 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 142 आपत्तियां
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हुए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण को लेकर जिले से करीब 142 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में दर्ज कराई गई हैं। इनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लेकर अंतिम सूची का अनुमोदन किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। इस बार 251 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन चयन बोर्ड द्वारा किया गया है। सूची में 12 राजकीय, 85 एडेड, 154 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। डीआईओएस ने जिले की एनआईसी वेबसाइट पर सूची को अपलोड करा दिया है। 2024 की बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के 93,521 व इंटरमीडिएट के 84,190 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार जिले में कुल 1,77,711 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलेे के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक परीक्षा केंद्रों को लेकर 29 नवंबर की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें विद्यालय कोड व विद्यालय का नाम आपत्तियों में दर्ज करना होगा। विसंगति वाले कॉलम में परीक्षा केंद्र बनाए या हटाए जाने के संबंध में बताना होगा। दूरी अधिक होने की जानकारी, परीक्षार्थियाें की संख्या अधिक या कम होने, परीक्षा केंद्र में परस्पर आवंटन व एक प्रबंध तंत्र के विद्यालय में आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। हर विसंगति के लिए आपत्तिकर्ता को अलग-अलग आवेदन करना होगा।