{"_id":"5c97c5f2bdec222dcc577288","slug":"141553450482-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...खेले मसाने में होली दिगम्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...खेले मसाने में होली दिगम्बर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान की ओर से नगर के रैदोपुर स्थित होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने मां दुर्गा को अबीर-गुलाल लगाकर शुभारंभ किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के जरिये होली मिलन को खास बना दिया। ...खेले मसाने में होली दिगम्बर, सीया निकले अवधा की ओर, होलिया खेले रामलला पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।
सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि होली का पर्व हमेशा चेतन मन में रंग भरने का काम करता है। होली में रंग खेलने के अलावा दूसरा सब से बड़ा महत्व होता है कि इसमें एक-दूसरे से मिलने के लिए होली मिलन का आयोजन होना। इससे समाज को एकजुट रहने का संदेश जाता है। अगर ये खास वर्ग के लिए न होकर सभी नारी शक्तियों के लिए हों तो इसकी उपयोगिता बढ़ेगी। सुनीता सिंह ने कहा कि होली के दिन या रंग खेलने के दौरान ही नहीं, होली के बाद सप्ताहभर तक होली की खुमारी और उमंग बनी रहती है। इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान के संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं। संचालन विदुषी अस्थाना ने किया।