फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज से होगा परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा का आगाज

आज से होगा परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा का आगाज

Sat, 16 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आज से होगा परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा का आगाज
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा का श्रीगणेश शनिवार से हो रहा है। जिले में इस परीक्षा में 3.59 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। 16 से शुरू हो रही परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा भी नकल विहीन संपन्न कराया जाना है। प्राथमिक में कुल 2 लाख 68 हजार 83 बच्चे नामांकित है। जिसमें कक्षा एक के 54 हजार 70 बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच तक के शेष 2 लाख 14 हजार 13 बच्चे लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं जूनियर स्तर पर कक्षा छह से आठ तक 91 हजार 186 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। सुबह की पाली 10 से 12 बजे तक व दोपहर की पाली 1 बजे से 3 बजे तक होगी। प्रश्रपत्रों को एनपीआरसी पर भेज दिया गया है, जहां से प्रश्र पत्र विद्यालयों पर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही कापियां भी एनपीआरसी पर ही जमा होंगी। परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सगड़ी संवाददाता के अनुसार बीआरसी अजमतगढ़ कुल नामांकित छात्रों की संख्या 18 हजार 103 है। जिसमें प्राथमिक स्तर के 13 हजार 507 व जूनियर के 4 हजार 596 परीक्षार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed