फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छोटी दीपावली की दिखी धूम, मां लक्ष्मी के स्वागत में जुटे लोग

छोटी दीपावली की दिखी धूम, मां लक्ष्मी के स्वागत में जुटे लोग

Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
छोटी दीपावली की दिखी धूम, मां लक्ष्मी के स्वागत में जुटे लोग
आजमगढ़। छोटी दीपावली की धूम मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक नजर आई। जगह-जगह स्थापित हुए पूजा पंडालों में लक्ष्मी-गणेश के साथ ही सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूजा पंडालों के कपाट भी विधि विधान से पूजन अर्चन कर खोल दिए गए। मां लक्ष्मी के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। घरों में साफ-सफाई का कार्य जहां पूर्ण हो चुका है तो वहीं पूजन की तैयारियों में सभी जुटे नजर आए।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर मंगलवार को छोटी दीपावली पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। घर, दुकान व प्रतिष्ठान पर बुधवार को होने वाले लक्ष्मी पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। साफ-सफाई का कार्य मंगलवार की देर शाम तक पूर्ण हो गया था। इसके बाद साज-सज्जा की कवायद में लोग जुटे हुए थे। बुधवार की भोर में महिलाएं घरों से दरिद्र नरायण बाहर निकालेगी और फिर शाम में मां लक्ष्मी का घर-घर आगमन होगा। विधि विधान के साथ पूजन की तैयारियां घर-घर जोरों पर चल रही है। मंगलवार को छोटी दीपावली की धूम नजर आयी। घरों पर हुई आकर्षक सजावट लोगों के मन को भा रही थी। वहीं, शाम होते ही बच्चों ने थोड़ी मात्रा में ही सही लेकिन पटाखों का भी आनंद उठाया। इसके साथ ही पूजा पंडालों पर पहुंच कर लोगों ने मां लक्ष्मी का दर्शन पूजन भी किया।
विज्ञापन


झिलमिल रोशनी से जगमग हो उठा शहर
शहर क्षेत्र में दीपों के पर्व का उत्साह गजब का देखने को मिला। हर घरों पर आकर्षक लाइटों की सजावट हुई थी। शाम में इन लाइटों के जल जाने पर पूरा शहर ही झिलमिल रोशनी से भर उठा। लोगों के घरों पर हुई आकर्षक सजावट शहर की सुंदरता को बयां करने लगी। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी लोग अपने घरों पर बिजली के झालरों की सजावट किए हुए है। दूर से ही घर-घर हुई सजावट अदभुद छटां बिखेर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त
आजमगढ़। सामान्य तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा पूरे दिन की जा सकती है लेकिन जहां तक शुभ मुहूर्त की बात है तो वह वृष लग्न में ही किया जाना उचित होता है। ज्योतिषाचार्य प्रभु नाथ सिंह मयंक ने बताया कि बुधवार शाम 5:56 से 7:51 के बीच पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है। इस बीच मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन काफी फलदायी होगा।


अलर्ट पर है मंडलीय अस्पताल प्रशासन
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर पटाखों से जलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके साथ ही मिलावटी मिठाई आदि खाने से भी लोग बीमार पड़ते है। ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। इमरजेंसी से लेकर अस्पताल के सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही बेड आदि भी समुचित मात्रा में सुरक्षित रखे गए है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी पटाखे से जलता है तो तत्काल शरीर के उस पार्ट को पानी में डाल दे। ताकि पटाखे की जलन मांस तक न पहुंचने पाए। गंभीर रूप से जले व्यक्ति को तत्काल अस्पताल लाए जहां उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed