फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनीता राज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय

अनीता राज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अनीता राज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय
अहरौला। काफी दिनों से रिक्त चल रहे अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को अहरौला ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। हालांकि इस पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन सिर्फ एक नामांकन दाखिल हुआ। जिसके नौ मार्च को होने वाले मतदान की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अहरौला ब्लाक परिसर में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन का कार्य पूर्वाह्न 11 बे से शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा के पूर्व सासंद रमाकांत यादव के समर्थन से सुनीता राज ने नामांकन दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। शाम तीन बजे तक अन्य दो लोगों का इंतजार होता रहा लेकिन दूसरा कोई भी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे अपने प्रस्तावक के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य लेदौरा सुनीता राज पत्नी बसंतलाल पूर्व सासंद रमाकांत यादव के साथ नामांकन स्थल पर पहुंची। हालांकि पूर्व सासंद बाहर ही रहे। शाम तीन बजते ही नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। एक ही नामांकन दाखिल होने से अनिता राज का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। निर्वाचन अधिकारी एसड़ीएम फूलपुर अनिल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बूढनपुर प्रकाशचंद ने वताया कि गुरूवार का नामांकन वापसी है। हमें प्रक्रिया को फालो करना है। एक तरह से निर्विरोध निर्वाचन तय है लेकिन प्रमाण पत्र तो नौ मार्च को ही जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन स्थल पर एक कंपनी और चार थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस
अहरौला। सुनीता राज के निर्विरोध निर्वाचन की खबर सुनते ही सुनीताराज के समर्थकों मे हर्ष व्याप्त हो गया। समर्थक और सारी भूमिका की रचना करने वाले पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव जिनका कुछ महीनों पहले हर्ट हटैक से मौत हो गई। उनकी तस्वीर के साथ प्रमुख पति बसंतलाल भारी समर्थकों के साथ जयघोष का नारा लगाते हुए ब्लाक से विजय बहादुर यादव के घर हासा मतलूबपुर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित की। इसके बाद जुलूस ब्लाक परिसर पहुंचा। इस मौके पर बबलू यादव, विजय प्रताप यादव, योगेश पांड़ेय, मानिकलाल यादव, हरिश्चंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed