{"_id":"5a41412c4f1c1b1f168b53bc","slug":"141514225964-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर रंग महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर रंग महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज होगा आगाज
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के वेस्ली इंटर कालेज में मंगलवार से शुरू हो रहे हुनर रंग महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गैर प्रांतों से आने वाले कलाकारों का जमघट लग चुका है। मंगलवार को महोत्सव के आगाज के साथ ही यह कलाकार अपने-अपने प्रांत की लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
संस्थान के सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि रंग ग्राम अग्रवाल धर्मशाला और मारवाड़ी धर्मशाला में कलाकारों का आगमन शुरू हो गया है। नागपुर, महाराष्ट्र, असम, मणिपुर और उड़ीसा के वृहद ग्रुप का आगमन हो चुका है। कलाकारों के आवभगत में स्वागताकाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू लगे हुए हैं। कलाकारों के आगमन से रंगग्राम गुलजार हो गया है। मंगलवार को शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा किया जाएगा। गणेश वंदना से महोत्सव की शुरूआत होगी और नवरंग आर्ट एंड कल्चरल ग्रुप कोलकाता पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा के कलाकार समूह नृत्य, शास्त्रीय और लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। आरोही नाटक मंच पूर्वी धनबाद झारखंड द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित नाटक गांधी चौक का मंचन संजय भारद्वाज के निर्देशन में होगा। इसके बाद समूह नृत्य की प्रस्तुति होगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए शशि सोनकर, शरीफुज्जमा, गौरव र्मौर्य, डा. शशिभूषण शर्मा, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, अमरजीत विश्वकर्मा, रवि चौरसिया, हेमंत श्रीवास्तव आदि लगे हुए है।