{"_id":"5a413f664f1c1b156b8be5b5","slug":"141514225510-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण कुमार अध्यक्ष और प्रवीण कुमार मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण कुमार अध्यक्ष और प्रवीण कुमार मंत्री निर्वाचित
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा का चुनाव सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। संपन्न हुए चुनाव में श्रवण कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और प्रवीण कुमार राय मंत्री निर्वाचित घोषित हुए।
उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों के चयन के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन का कार्य संपन्न हुआ। अपराह्न एक बजे से अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए मतदान शुरू हुआ। इस मतदान में कुल 129 मतदाताओं को भाग लेना था। लेकिन चार बजे तक कुल 121 लोगों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ जिसमें दोनों पदों के लिए एक-एक मत अवैध पाया गया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार श्रीवास्तव और मंत्री पद पर प्रवीण कुमार राय को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सूर्यभान यादव, संगठनमंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष विपुल सिंह, संप्रेक्षक नंद किशोर यादव और संस्कृति एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर अखिलेश कुमार देव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव का संपूर्ण कार्य निर्वाचन अधिकारी रमांशंकर प्रसाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी कृपा नारायण श्रीवास्तव और अरूण कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।