{"_id":"59f37bcc4f1c1b98678b7cbe","slug":"141509129164-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंश निर्धारण में लापरवाही पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंश निर्धारण में लापरवाही पर डीएम नाराज
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना जनपद स्तरीय क्रियान्वयन और समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अंश निर्धारण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
समीक्षा में उन्होंने पाया कि तहसील निजामाबाद में 65 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष 43, फूलपुर में 32 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष चार, बूढनपुर में 63 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष 34, मार्टिनगंज में 38 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष 23, सगड़ी में 124 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष नौ, लालगंज में 53 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष 42 और तहसील सदर में 84 गांव में अंश निर्धारण के सापेक्ष 18 गांव में अंश निर्धारण किया गया है। जिलाधिकारी ने कम अंश निर्धारण होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकरियों/तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण हर हाल में 31 अक्टूबर तक पूरा होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए आप स्वंय जिम्मेदार होंगे। जिलाधिकारी ने तहसीलवार सीमा जोतक चिन्ह की समीक्षा की। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को दिया कि सीमा जोतक चिन्हों की कोडिंग कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने निर्विवाद वरासत अभियान के संबंध में भी समीक्षा किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दुर्वासा धाम पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के तैयारियों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
तीन से पांच नवंबर तक आयोजित होने मेले की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्वासा मेले की व्यवस्था अच्छे से होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग मेले में एंबुलेंस, दवा आदि की व्यवस्था रखे। मेले की साफ-सफाई का जिम्मा डीपीआरओ सौंपते हुए कहा कि सफाई कर्मियों से दुर्वासा मेले को अच्छे से संपन्न कराने के लिए साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम एसके सिंह यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्वासा धाम पर पानी के लिए हैंड पंपों को ठीक करा लें। यदि आवश्यकता हो तो हैंड पंपों लगवा दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए आने-जाने की व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेटिंग आदि की व्यव्स्था कर लें। मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर नगर पालिका से संपर्क कर उसकी व्यव्स्था कर लें। दुर्वासा मेले को अच्छे से अच्छा कराना सुनिश्चित करें, पैसे की कोई कमी नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजलस्व बीके गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।