फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जो नगर देखिए शोलों का नगर लगता है, अब तो बस्ती के उजालों से डर लगता है

जो नगर देखिए शोलों का नगर लगता है, अब तो बस्ती के उजालों से डर लगता है

Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जो नगर देखिए शोलों का नगर लगता है, अब तो बस्ती के उजालों से डर लगता है
सरायमीर। क्षेत्र के युनूस टी स्टाल मैदान में त्रैमासिक पत्रिका ‘अदबी दहलीज’ के विमोचन पर रविवार की रात कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पत्रिका ‘अदबी दहलीज’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईंचारा कायम रखने के लिए समर्पित रहना चाहिए। एक दूसरे के सुख-दुख में काम आने से हमारा देश मजबूत होगा। हर माता पिता को अपने बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा से ही देश का विकास होगा। उन्होंने पत्रिका के संपादक रंजन आजर को मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किया। मुशायरे और कवि सम्मेलन का आगाज डा. हरी ऊैजाबादी के नाते पाक से हुआ। इसके बाद जामे कौसर ने जन्नत उसके बाद, सब पाओगे तुम, रखो दिल में उनकी याद, डा. रेजन आजर ने ‘जो नगर देखिए शोलों का नगर लगता है, अब तो बस्ती के उजालों से भी डर लगता है ’ सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। डा. आफताब मुजाहिद ने ‘ आसारे कयामत हैं मत पूछिए क्या देंगे, इनाम आदिल को सजा देंगे’ , मास्दाक आजमी ने कहा कि ‘रोकना है तो समुंदर ही मुझे रोकेगा, आग का रास्ता जंगल नहीं रोका करते’ सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इनके अलावा अन्य शायरों और कवियों ने देर रात तक लोगों केे बांधे रखा। इस मौके पर वसीम बिस्मही, मोहम्मद फैसल गुड्डू, डा. तारिक, बदरूद्दीन शेख, बेलाल, एहतेशाम जैदी, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed