{"_id":"59e0f8cb4f1c1bf4688b599d","slug":"141507915979-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज के 2530 किसानों को मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज के 2530 किसानों को मिला प्रमाण पत्र
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। फसल ऋण मोचन योजना का लाभ पाने वाले लालगंज तहसील के किसानों में शुक्रवार को फसल ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान दूसरे चरण में इस योजना का लाभ पाने वाले 2530 किसानों को क्षेत्रीय विधायक आजाद अरिमर्दन द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
विधायक ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। विशिष्ट अतिथि राम नयन सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के द्वारा भूमि संसोधन बीज शोधन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत किसानों को जैविक फफूंदनाशक 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज कृष्णा नंद तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी, प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष इंद्राज चौहान, अशोक सोनकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह खन्ना और संचालन देवेंद्र राय ने किया।