{"_id":"59c6acb44f1c1b17108b4acc","slug":"141506192564-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लगी फटकार
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुरशू गांव में विवादित स्थल पर बगैर किसी सक्षम अधिकारी से आदेश लिए प्रतिमा रखवा देने और घर से भगाई गई किशोरी के विषय में सूचना देने के बाद भी बरामदगी के लिए कोई पहल न करने पर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने कोतवाली प्रभारी देवगांव कुमुद शेखर सिंह और चौकी प्रभारी लालगंज राजकुमार सिंह को शनिवार को फटकार लगाई। साथ ही दोनों लोगों से इस मामले में लिखित जवाब मांगा है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चौदह वर्षीय किशोरी को उसके गांव का ही एक व्यक्ति घर से भगा ले गया। किशोरी को पड़ोसी के घर में कैद किए हुए है। घर वालों ने थाने पर मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का कहना था कि सूचना देने से लेकर अब तक पुलिस उसके गांव में नहीं पहुंची। इसी क्रम में खुरशू गांव में विवादित स्थल पर प्रतिमा रख दिए जाने से गांव में तनाव है। लोगों का कहना था कि यहां नई परंपरा कायम की जा रही है। चौकी प्रभारी की रिपोर्ट को दरकिनार कर किस प्रभाव में यहां प्रतिमा रखवा दी गई है। एसपी सिटी ने जब कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह से जवाब मांगा तो स्पष्ट जवाब देने की बजाय एक दूसरे पर दोषारोपण करने लगे। इन दोनों मामलों में हिलाहवाली करने वाले कोतवाल और चौकी प्रभारी से लिखित रिपोर्ट मांगा है।
कोतवाली प्रभारी देवगांव और चौकी प्रभारी लालगंज से लिखित जवाब मांगा गया है। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी