फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   14 years old Jiya rai made another world record in swimming 1100 KM distance covered in less than 12 days

Azamgarh: 12 दिन से कम समय में तय की 1100 KM की दूरी, 14 साल की जिया ने बनाया तैराकी में एक और विश्व रिकॉर्ड

Thu, 29 Dec 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

आजमगढ़ की अंतरराष्ट्रीय तैराक बेटी जिया राय  जहां जाती हैं, एक नया रिकॉर्ड बनाकर आती हैं। विलक्षण प्रतिभा की धनी 14 वर्षीय जिया का नाम गिनीज बुक में 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है। 

विज्ञापन
14 years old Jiya rai made another world record in swimming 1100 KM distance covered in less than 12 days
आजमगढ़ की अंतरराष्ट्रीय तैराक बेटी जिया राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम उम्र में ही तैराकी में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी आजमगढ़ की बेटी जिया राय ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 11 दिन 22 घंटे 13 मिनट में 1100 किलोमीटर तैराकी कर नया कीर्तिमान बनाया है। सगड़ी क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी 14 साल की जिया राय ने तैराकी में कई राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ दिए हैं। वे अपनी उम्र से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन


वो जहां जाती हैं, एक नया रिकॉर्ड बनाकर आती हैं। समुद्र की लहरों को जब वह चीरती हुई निकलती हैं, तो समुद्र भी सहम जाता है। विलक्षण प्रतिभा की धनी जिया का नाम गिनीज बुक में 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है। ऑटिज्म से पीड़ित जिया राय को इसी वर्ष राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार भी मिला है।

विज्ञापन

विश्व की सबसे लंबी ओपन वॉटर सी स्विमिंग रिले

जिया के पिता मदन राय ने बताया कि वसई-विरार ओपन वॉटर सी स्विमिंग फाउंडेशन द्वारा 17 दिसंबर को 1100 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई से गोवा और वापस वसई किले तक विश्व की सबसे लंबी ओपन वॉटर सी स्विमिंग रिले आयोजित की गई थी। 11 दिन 22 घंटे 13 मिनट में 1100 किलोमीटर की दूरी तय कर गुरुवार को जिया राय बसई किले पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 years old Jiya rai made another world record in swimming 1100 KM distance covered in less than 12 days
जिया राय - फोटो : अमर उजाला

रिले टीम में महाराष्ट्र से छह तैराक शामिल हुए, जिसमें 14 वर्षीय जिया राय भी थी। तैराकों में सांपला शेलार (21) पुणे, जिया राय (14), कोलाबा मुंबई, कार्तिक गुगले (21), राकेश कदम (26) वसई, राज पाटिल (17) उरण और ध्रुव नाइक (17) शामिल थे।

जिया राय इस टीम की सबसे कम उम्र की इकलौती महिला सदस्य थीं। अरब सागर में तेज हवा और प्रवाह के कारण तैराकों के लिए हमेशा नई चुनौतियां होती हैं। रात में तटीय क्षेत्र का तापमान नीचे आता है और तैराकों की असली परीक्षा शुरू होती है। 

14 years old Jiya rai made another world record in swimming 1100 KM distance covered in less than 12 days
परिजनों के साथ जिया राय। - फोटो : सोशल मीडिया।

भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट और बंदरगाह के कप्तान, गोवा सरकार ने इस तैराकी कार्यक्रम के लिए एनओसी व अनुमति प्रदान की थी। स्विमिंग इवेंट 17 दिसंबर को शाम पांच बजे बजे गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुआ। यह आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षण के तहत आयोजित किया गया था।

तैराकी दल महाराष्ट्र के विभिन्न तटीय शहरों खंडेरी द्वीप, रवदंडा, काशिद, डिगी, श्रीवर्धन खाड़ी, धबोल, भूदाल, दुर्ग से होते हुए 11 दिन 22 घंटे 13 मिनट में 1100 किलोमीटर दूरी तय करते हुए 29 दिसंबर को बसई किले पहुंचा। इस दौरान एमएलए क्षितिज ठाकुर ने तैराकों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed