{"_id":"69c822cfe8793e3c9c0273c7","slug":"13900-cylinders-were-booked-13775-reached-home-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-147708-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 13,900 सिलिंडर की हुई बुकिंग, 13775 पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 13,900 सिलिंडर की हुई बुकिंग, 13775 पहुंचे घर
विज्ञापन
बिलरियागंज में गैस एजेंसी पर केवाईसी को लगी भीड़। संवाद
आजमगढ़। अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत बनी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी को लेकर गैस एजेंसियों के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गोदाम तक ही जाना पड़ रहा है। इसी बीच शनिवार को कुछ सामान्य हालात होते दिखाई दिए। इस दौरान 13900 घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग हुई तो 13775 की डिलीवरी हुई।
जिले में कुल 83 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनसे करीब 12.60 लाख गैस उपभोक्ता जुड़े हैं। इसमें सामान्य उपभोक्ता, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी और व्यावसायिक उपभोक्ता भी शामिल हैं। आपूर्ति विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले में कुल 13900 सिलिंडर बुक किए गए, जबकि 13775 सिलिंडर डिलीवर किए गए। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। कई स्थानों पर लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगा रहे हैं। अब बुकिंग कराए लोगों को सिलिंडर तो उपलब्ध हो जा रहा है पर एजेंसियों पर बड़ी संख्या में लोग केवाईसी कराने के लिए आ रहे हैं।
शनिवार को जिले में गैस की बुकिंग व वितरण--
कंपनी - कुल एजेंसी - औसतन बुकिंग - शनिवार की बुकिंग - उपलब्ध स्टाक - वितरण
आईओसीएल - 54 - 9500 -
9858 - 15092 - 9816
बीपीसीएल - 14 - 3400 - 3382 - 2240 - 1988
एचपीसीएल - 15 - 1000 - 1358 -
3594 - 1971
--
शुक्रवार - 14000 -15840 -
21696
- 13923
बृहस्पतिवार - 17500 - 19922 - 22576 - 18685
बुधवार - 14500 - 16271 -
17427
- 14154
मंगलवार - 17000 - 18481 - 23976 - 17849
गैस एजेंसी पर भीड़, केवाईसी बनी परेशानी
बिलरियागंज। गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। केवाईसी सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के बाद भी गैस बुक नहीं हो रही। भैंसहा गांव की मुद्रिका ने बताया कि केवाईसी करवाने के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। केवाईसी के बावजूद अब तक गैस बुक नहीं हो सकी है। उन्होंने कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने की बात कही। संजय मिश्र ने भी परेशानी बताई। कहा कि बुकिंग का मैसेज आ ही नहीं रहा है। संजू देवी ने बताया कि 19 मार्च से ही वे गैस बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर पर रिंग कर रही हैं लेकिन अभी तक बुकिंग का मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन
बुकिंग के सापेक्ष गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। सभी एजेंसी धारकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बुकिंग के हिसाब से वितरण सुनिश्चित कराएं। विकास कुमार सिंह, प्रभारी डीएसओ।

शनिवार को जिले में गैस की बुकिंग व वितरण