{"_id":"5fdf8d7c8ebc3e3c87151f10","slug":"136-newly-appointed-teachers-will-be-introduced-to-the-schemes-of-the-department-azamgarh-news-vns5645592105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वभिग की योजनाओं से रूबरू होंगे 136 नव नियुक्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वभिग की योजनाओं से रूबरू होंगे 136 नव नियुक्त शिक्षक
विज्ञापन
आजमगढ़। हाल ही में संपन्न हुई 69000 भर्ती के सापेक्ष 32618 पदों में 136 नवनियुक्त शिक्षकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। इसमें उन्हें राज्य में गुणवत्ता संवर्द्धन एवं मिशन प्रेरणा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षता में डायट प्रवक्ताओं द्वारा 26 दिसंबर 2020 से 20 जनवरी 2021 के मध्य संचालित किया जाएगा।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरन आनंद ने जनपद के डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर कहा है कि नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित कर पूर्ण कर लें, जिससे नवनियुक्त शिक्षकों को शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन प्रेरणा की पूरी जानकारी हो सके। कार्यक्रम के दौरान डायट द्वारा 25-25 शिक्षकों का बैच बनाकर प्रत्येक दिन दो अलग-अलग हाल में प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए मिशन प्रेरणा के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, तीन हस्तपुस्तिकाओं आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका एवं मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला को आधार बनाकर डायट प्रवक्ताओं द्वारा विधिवत तैयारी कराई जाएगी, जो प्रजेंटेशन आधारित होगी। इसके अतिरिक्त सत्रों का मिनट टू मिनट तैयारी व अभ्यास करना एवं सत्रों का डायट प्रवक्ताओं व संदर्भदाताओं के मध्य बटवारा करना तथा संदर्भ सामग्री का अध्ययन करते हुए गुणवत्तापरक एवं प्रभावी ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
0
शासन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक दिन प्रशिक्षण सत्र का संचालन सुबह 9.30 बजे से सायं पांच बजे तक होगा। इस प्रशिक्षण से नव नियुक्त शिक्षक विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ राय, डायट प्राचार्य, आजमगढ़।