फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   132 villages will face the flood tragedy again, work to be completed by June 15, still 50% of the work is left

Azamgarh News: 132 गांव फिर से झेलेंगे बाढ़ की त्रासदी, 15 जून तक पूरा होना काम, अभी 50 फीसदी का काम बचा

Fri, 12 Jun 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
132 villages will face the flood tragedy again, work to be completed by June 15, still 50% of the work is left
ठोकर बनाने के लिए डाला गया सफेद बोल्डर। संवाद
आजमगढ़। मानसून के दस्तक देने के पहले सिस्टम की सुस्ती से बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र में कटानरोधी कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। बाढ़ खंड की उदासीनता के कारण देवारा के लोगों को फिर कटान की चिंता सताने लगी है। कटान रोकने के लिए जियो बैग, बोल्डर डालने का काम हो या फिर बंधे का रेनकट भरने का काम सभी अधूरे हैं। घाघरा नदी से सटे देवारा के लगभग 132 गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। इसमें से 10-15 गांव अतिसंवेदनशील हैं जहां बाढ़ का खतरा आबादी तक पहुंच जाता है। सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि कटान की जद में समा जाती है। पिछले साल गंगापुर और झगरहवा में कटान घरों के करीब पहुंच गई थी। आबादी को कटान से बचाने के लिए गंगापुर, झगरहवा में 15 करोड़ से जियो बैग, बोल्डर और बंबूक्रेट डाला जाना है। बंधे के रेनकट का मरम्मत कराना है। 15 जून से पहले सभी कटानरोधी काम पूरा किया जाना था, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण अभी तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। अब चार दिनों में बचे 50 प्रतिशत काम पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed