{"_id":"6876981ad08566266805708a","slug":"132-new-transformers-will-be-installed-in-the-division-at-a-cost-of-rs-624-crore-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-134401-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंडल में 6.24 करोड़ से लगेंगे 132 नए ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंडल में 6.24 करोड़ से लगेंगे 132 नए ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन
आजमगढ़। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए मंडल की चारों सर्किल में 132 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफाॅर्मरों के लगाने काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की मांग बढ़ने से कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों से विभाग को बिजली आपूर्ति करने में समस्या आ रही है। क्योंकि लोड बढ़ने से कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हो जा रहे हैं।
इससे देखते हुए विभाग ने जहां पुराने वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमतावृद्धि की जा रही है, वहीं निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नए बिजनेस प्लान में आजमगढ़ जोन की चारों सर्किल में 23.77 करोड़ से विभिन्न क्षमता के 1444 पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न् क्षमता के 132 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए शासन को 6.24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इसे शासन की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है। इसमें आजमगढ़ की दोनों सर्किल में 99, मऊ में 14 और बलिया में 28 ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे।
विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम जल्द शुरू होगा।
मुख्य अभियंता वितरण रामबाबू ने बताया कि 6.24 करोड़ से विभिन्न क्षमता के नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम शुरू होगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में आसानी होगी।