फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले में 53 कोटे की दुकानें रिक्त, खाद्यान्न वितरण में परेशानी

जिले में 53 कोटे की दुकानें रिक्त, खाद्यान्न वितरण में परेशानी

Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में 53 कोटे की दुकानें रिक्त, खाद्यान्न वितरण में परेशानी
आजमगढ़। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था जनपद में काफी लचर हो गई है। जनपद की 53 दुकानें निलंबित चल रही हैं। जिसके कारण लोगों को खाद्यान्न वितरण में परेशानी हो रही है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर के अंदर सभी दुकानों केे आवंटित करने का निर्देश दिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जनपद में स्थित कोटे की दुकानों से लोगों का खाद्यान्न और मिट्टी का तेल उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में जनपद में यह व्यवस्था गड़बड़ हो गई है। क्योंकि जनपद की 53 कोटै की दुकानें रिक्त चल रही है। जिसके कारण लोगों को खाद्यान्न वितरण और मिट्टी के तेल के वितरण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें अहरौला के पूरा कोदई, सहुवल, कुसमहरा, फूलपुर की रसावां और मुहचूरा, पवई की जल्दीपुर, मेंहनगर की इनवल, पलिया, सोफीगंज और खरगपुर, पल्हना की कटाई, सठियांव की चकिया, जमीन मंझरिया और बरडीहा, जहानागंज की मोलनापुर, बोहना, मैनुद्दीनपुर, धरवारा और बड़हलगंज, पल्हनी में करेन्हुुवां, जमालपुर और नीबी, रानी की सराय में बढ़या, मुहम्मदपुर में हुसेपुर, हबरपुर में बसही, जरमजेपुर, पूरा अचानक, मद्घेशिया, लखमनपुर पट्टी बादलराय, हरैया के मानिकपुर,, नौबरार देवरा जदीद किता द्वितीय, सरगंहा सागर, महराजगंज की नौबरार देवारा किता जदीद दोयम, महेशपुर, चांदपुर भटौरा, अजमतगढ़ की अहिरौली और चांदपार, बिलरियागंज की मार्हा कर्मनाथ पट्टी, लंगरपुर, रसूलपुर नंदलाल, कपसा, पारा, शांति वसीरपुर और अंडाखोर, मार्टीनगंज की जेठहरी, भादों, बरौना पट्टी, देहदुआर, ठेकमा की महंगूपुर, लालगंज की बरसेरवा और चिउटहना, कोयलसा की नोनाह, मड़छा हरिबल्लभ, तरवां की सिहुआ अबीरपुर, जमीरपुर उर्फ बूढ़नपुर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले में 15 दिन में कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम और बीडीओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed