फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
बांसडीहरोड (बलिया)। जर्जर सड़क व जगह-जगह सड़क के बीच जलजमाव से आजिज आकर सोमवार को रघुनाथपुर पिपरपाती गांव के समीप अमृतपाली भरौली मार्ग पर ग्रामीणों ने धान रोपाई कर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए देवी-देवताओं का नारा लगाकर नया तरीका अपनाया।
विज्ञापन

धान रोपाई के बाद एक बैठक पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण चौबे की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी की मंशा है कि गड्ढामुक्त सड़क बने। ताकि जनपद के हर नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। लेकिन जनपद के विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण अमृतपाली-घोरौली-बांसडीहरोड मार्ग पर करीब दस किमी तक सड़कों के बीच गड्ढे बन गए हैं। कई किमी तक सड़क का नामोनिशान भी नहीं है। अगर है भी तो जगह-जगह गड्ढा में जलजमाव हो गया है। जिसके कारण आए दिन स्कूली छात्र गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन चौबे ने बताया कि इस मार्ग पर रघुनाथपुर पिपरपाती, आमघाट, माधोपुर, नारायणपुर, छपरा पर सहित दर्जनों गांव के लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आते-जाते हैं। कहा कि अगर दो सप्ताह के अंदर जगह-जगह बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया एवं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। गांव के अनिल चौबे ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। कहा कि अमृतपाली-घोरौली मार्ग पर जनपद का प्रचलित विद्यालय होलीक्रास है। जबकि इस मार्ग से जनपद के अधिकांश अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बच्चे पढ़ने आते हैं। लेकिन अधिकारियों का ध्यान नहीं होने से छात्र-छात्राएं जर्जर सड़क एवं जलजमाव के बीच निकलना पड़ता है। इस मौके पर पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रधान सूर्य नारायण ओझा, राममूरत वर्मा, गुड्डू चौबे, अनिल चौबे, विवेकानंद यादव, विद्या चौबे, रामप्रवेश वर्मा, शिवजी, हरेराम वर्मा, विनोद राम, उमाशंकर पटेल, विजय सोनी, कमरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed