{"_id":"5b352c0f4f1c1bfa6e8ba695","slug":"131530211343-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी नहीं बदले गए टूटे पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी नहीं बदले गए टूटे पोल
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में 22 जून को आए चक्रवाती तूफान में धराशाई हुए पोल को विभाग द्वारा ठीक न किए जाने से गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने गिरे पोल के पास प्रदर्शन कर विभाग के इस व्यवहार पर रोष व्यक्त किया। बताते चलें कि गौरी गांव में 22 जून की सुबह चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र के गौरी गांव, बिंद्रा बाजार, वजीरपुर, मखदुमपुर, बहोरपुर, मंगरावां समेत कई गांव में लाखों का नुकसान हुआ। कई गांव में पोल, तार और ट्रांसफार्मर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा इन पोल, तारों और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरे विद्युत पोल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र के कुछ कर्मचारी पोल बदलने में लापरवाही कर रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली होने के बाद भी लोगों को राहत की सांस नहीं मिल रही है लेकिन चक्रवाती तूफान के गए सप्ताहभर से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन गिरे पोल के कारण बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी का बुरा हाल हो गया है। इस मौके पर मो. एहिया, बिलाल अंसारी, रामाश्रय, रईस, आदिल, अबरार, सादिक, इम्तियाज, रेहान, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन