{"_id":"5b352a374f1c1bfd6e8ba412","slug":"131530210871-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज से लगी आग, तीन गृहस्थियां स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज से लगी आग, तीन गृहस्थियां स्वाहा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से हो रहे लीकेज के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दो रिहायशी मड़हियों के साथ ही तीन परिवारों की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने ही अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
भगतपुर गांव निवासी बृजेश पुत्र हंसा के घर गुरुवार की सुबह खाना बनने जा रहा था। बृजेश की पत्नी ने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलायी गैस रिसाव के चलते आग लग गई। रेगुलेटर से काफी देर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई और बृजेश के रिहायशी मड़ई के साथ ही पड़ोसी सोफी पुत्र फुलेश्वर व शांता पुत्र गत्ती के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना ने तीनों परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के अनुसार अगलगी की इस घटना में तीनों परिवारों का सामूहिक रुप से पांच से छह लाख का नुकसान हुआ है।