फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन पर 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन पर 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन पर 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
अतरौलिया। श्रम विभाग की टीम ने बुधवार को नगर पंचायत अतरौलिया में छापेमारी की कारवाई की। बुधवार को नगर पंचायत में साप्ताहिक बंदी होती है। साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुले 20 दुकानदारों के खिलाफ टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अतरौलिया में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन नियत है। इसके बाद भी कई दुकानदार अपनी दुकाने खोले रखते थे। बाजार वासियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और श्रम विभाग को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। बुधवार को श्रम विभाग की टीम श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय शंकर प्रसाद के नेतृत्व में बाजार में पहुंच गई और साप्ताहिक बंदी के दिन खुले हुए दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने 20 दुकाने खुली पाई और उनका चालान काटा। श्रम विभाग की टीम की कार्रवाई के चलते धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। जो पकड़ में आये उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का अनुपालन हर हाल में होना चाहिए। जहां भी इसका उल्लंघन होगा वहां विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed