{"_id":"5a9edd464f1c1b8e238bc2d7","slug":"131520360774-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली की तिथि परिवर्तित, आयोजन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली की तिथि परिवर्तित, आयोजन पर हुई चर्चा
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजबली राम की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की गई।
उप्र कांग्रेस के महासचिव घनश्याम सहाय, उप्र अनुसूचित विभाग की उपाध्यक्ष सरलेश रावत और मंडल प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा दलितों को मजबूत करने के लिए ‘दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है कि 23 मार्च की जगह तीन अप्रैल को मऊ में रैली को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए आगामी नौ मार्च को मऊ में पुन: बैठक बुलाई गई है। रैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाने की अपील की गई। इस मौके पर सुशील कुमार, विनय कुमार गौतम, गंगा प्रसाद त्यागी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो